आपसी विवाद पर चाकूबाजी कर एक युवक की हत्या करने वाले चार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई
09-Mar-2026
8:40:40 am
69
सावन कुमार- संपादक
भांटा पारा राज यदु - बीते रात्रि में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भाटापारा में भर्ती रोहित चौहान को देखने के लिए मृतक गणेश झंझोटे एवं अन्य लोगों के साथ गया था, कि *रात्रि 10.45 बजे लगभग ,अस्पताल के सामने आरोपी मनोज ध्रुव एवं अन्य 03 आरोपियों द्वारा उनका रास्ता रोककर, पुरानी बात को लेकर वाद विवाद करते हुए अपने पास रखे चाकू से हत्या करने की नियत से गणेश झंझोटे के शरीर में वार कर* दिया गया, जिससे गणेशा को गंभीर चोंटे आई। इसके साथ ही आरोपियों द्वारा प्रार्थी एवं उसके साथ गए हुए अन्य लोगों के साथ भी मारपीट किया गया। तत्पश्चात गणेश को इलाज के लिए तुरंत आडिल अस्पताल एवं उसके बाद जीवन मल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा गणेश झंझोटे को मृत घोषित कर दिया गया। कि रिपोर्ट पर थाना भाटापारा शहर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा प्रार्थी के बताए अनुसार एवं घटनास्थल पर मौजूद अन्य गवाहों से पूछताछ पर प्रकरण में शामिल चारों आरोपियों की पहचान कर उनका पता तलाश प्रारंभ* किया गया। साथ ही पुलिस द्वारा आरोपियों के छुपाने के हर संभावित ठिकाने पर दबिश देते हुए प्रकरण में शामिल सभी 04 आरोपियों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा पुरानी वाद विवाद की बात को लेकर एक राय होकर, चाकू से वार करते हुए मृतक गणेश झंझोटे की हत्या करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में शामिल सभी 04 आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समस्त प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. समीर उर्फ बाबू चौहान निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
2. मनोज ध्रुव उर्फ टुर्रू निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
3. चंदन गुजरतिया निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
4. देवेंद्र साहू उर्फ़ छोटा निवासी शक्ति वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर