दुकान की आड़ में चखना उपलब्ध कराते हुए शराब पीने देने वाले दुकान मालिकों के खिलाफ किया गया कार्यवाही
*दुकान की आड़ में चखना उपलब्ध कराते हुए शराब पीने देने वाले दुकान मालिकों के खिलाफ किया गया कार्यवाही।*
*05 दुकान मालिकों का किया गया कार्यवाही।*
*आबकारी एक्ट के तहत किया गया कार्यवाही।*
कोण्डागांव के थाना केशकाल क्षेत्र में वाय अक्षय कुमार पुलिस अधीक्षक कोंडागांव के निर्देश व कौशलेंद्र देव पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में केशकाल थाना इंचार्ज ज्ञानेंद्र चौहान के नेतृत्व में मुखबीर सूचना मिली की जामगांव रोड की ओर स्थित दुकानो पर दुकान के मालिक द्वारा कुछ लोगो को अपने दुकान के पास किनारे बैठाकर शराब पीने के लिए चखना डिस्पोजल व पानी उपलब्ध कराते हुए शराब पीने वालो को अपने दुकान के आड़ में बैठाकर शराब पीने दे रहे है जिससे रोड में आने जाने वाले को दिक्कत हो रहे है

कि सूचना पर हमराह स्टाप के मुखबीर बताये स्थान पर पहुँचकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया जहां पर दुकान के किनारे शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये। शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 05 दुकानदारो जिसमें 1. प्रोसेनजीत राय उम्र 38 वर्ष निवासी केशकाल 2. प्रशंजीत राय उम्र 32 वर्ष निवासी वंगाली कैम्प बोरगांव 3. विजय कुमार निषाद उम्र 43 वर्ष निवासी जामगांव 4. लिलधर सिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी बोरगांव डिहीपारा 5. अजय निषाद उम्र 30 वर्ष सभी थाना केशकाल जिला कोण्डागांव छ.ग. के खिलाफ धारा 36 क आबकारी एक्ट के तहत अलग अलग कार्यवाही किया गया।

















