उठाव नहीं हो पाने के कारण बे मौसम बारिश से  खरीदी केंद्र में रखा धान भीगा

उठाव नहीं हो पाने के कारण बे मौसम बारिश से खरीदी केंद्र में रखा धान भीगा

24-Feb-2026    5:00:46 pm    17    सावन कुमार- संपादक

जिले के खरीदी केंद्रों में  धान बारिश से भीगने लगा है केंटो पर रखे धान भीगने की घटना सामने आने के बाद खरीदी केदो पर बारिश से बचाव के लिए किए गए विभागीय इंतजाम की पोल खुल गई ।
इस वर्ष जिले के खरीदी केंद्रों में  कुल 323630.48 मीट्रिक टन
 धान की खरीदी हुई है।जिसमें से 261585.57 उपार्जन केंद्र में शेष है। आज दोपहर अचानक मौसम बदलने लगा,और बारिश की शुरुआत हुई ।, खरीदी केन्द्र में रखे धान को बचाने खरीदी केंद्र प्रभारी आनन फानन में तिरपाल से ढकने की कोशिश करते दिखे,तब तक केंद्र में रखे धान कि कुछ बोरियां पूरी तरह भीग चुकी ।अधिक जानकारी के लिए जिले के कुछ खरीदी केंद्र प्रभारीयो से संपर्क करने पर उन्होंने कहा समय पर धान का उठाव नहीं होने से ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई।बफर लिमिट से अधिक धान रहने से पालीथीन कम पड़ने की बात कह रहे हैं ।