जालौन में प्रशासनिक फेरबदल डीएम ने किया उप जिलाधिकारियों का फेरबदल राकेश सोनी की जगह उपजिलाधिकारी माधोगढ़ बने विनय कुमार मौर्य
माधोगढ़ जालौन। जनहित कार्यों को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुख बनाने की दिशा में राजेश कुमार पाण्डेय ने प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए उप जिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में उप जिलाधिकारी (न्यायिक), उरई के पद पर तैनात विनय कुमार मौर्य को अब उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट, माधौगढ़ के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, माधौगढ़ में कार्यरत राकेश कुमार सोनी को स्थानांतरित कर उप जिलाधिकारी (न्यायिक), उरई के पद पर नियुक्त किया गया है।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह फेरबदल प्रशासनिक कार्यों में तेजी लाने, पारदर्शिता बढ़ाने और विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने नवीन पदभार को तत्काल ग्रहण करते हुए शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करें और आम जनता की समस्याओं के समाधान को सर्वोच्च प्राथमिकता दें।
साथ ही, उन्होंने क्षेत्रीय स्तर पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, राजस्व कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और संवेदनशीलता के साथ जनसेवा करने पर विशेष जोर दिया।
यह प्रशासनिक बदलाव जिले में बेहतर शासन व्यवस्था और त्वरित समस्या समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।









-Banner.jpg)








