सिमगा स्वामी आत्मानंद स्कूल मे मनाया गया प्रवेश उत्सव

सिमगा स्वामी आत्मानंद स्कूल मे मनाया गया प्रवेश उत्सव

29-Jun-2024    8:16:14 pm    721    चंद्रप्रकाश टोंडे- सिमगा

चंद्रप्रकाश टोंडे : स्थानीय विद्यालय स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी/ हिंदी माध्यम उच्च. माध्यमिक विद्यालय सिमगा में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया, जिसमें कक्षा पहली, छठवीं और नवमी के नव प्रवेशी बच्चों को पुस्तक, गणवेश वितरित किया गया। विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एस. के. गेंदले , अध्यक्ष भागवत सोनकर पार्षद संजय कोशले , अशोक देवांगन, दशरथ चंद्राकर, अब्दुल खान , कान्हा यादव, संकुल समन्वयक श्री सत्यव्रत मिश्रा तथा समस्त स्टॉफ की उपस्थिति मे प्रवेशित बच्चों का गुलाल लगाकर तथा मिठाई, चॉकलेट खिलाकर स्वागत किया गया। सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए समस्त अतिथियों का स्वागत कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री गेंदले जी ने सभी बच्चों को आशीर्वचन देते हुवे उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम पश्चात् सभी बच्चों को भोजन्योता, मिष्ठान वितरण कर किया गया। 

अंत में कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद करते हुए समस्त पालकों का तथा समस्त स्टॉफ का आभार करके संस्था प्राचार्य श्री आशीष कुमार शर्मा ने कार्यक्रम समाप्ति की घोषणा की।