कोरिया जिले में DAP खाद की कमी पर कृषि अधिकारी राजेश कुमार भारती ने दी महत्वपूर्ण जानकारी
कोरिया जिले के सहकारी समितियों में शासन के लक्ष्यानुसार उर्वरक एवं बीज भण्डारण किया जा रहा है। गत वर्ष की तुलना में आज दिनांक तक लगभग समान मात्रा में उर्वरक का भण्डारण किया गया। जिससे11552 किसानों के द्वारा समितियों के माध्यम से उठाव कर खेती के उपयोग में किया गया है। इसी तरह बीज का भण्डारण भी पर्याप्त मात्रा में है, जिसका किसानों द्वारा उठाव किया जा रहा है। पूरे देश में DAP 18:46 की कमी है लेकिन इस कमी के कारण कृषि कार्य

प्रभावित नहीं होनी चाहिए क्योंकि इसके बदले में किसान को N.P.K.12:32:16, D.A.P. 20:20:0:13 या 1.5 बोरी यूरिया के साथ दो बोरी सुपर फास्फेट को मिलाकर डालने से भी D.A.P. के स्थान पर उपयोग किया जा सकता है। किसान भाईयों को नियमानुसार आकड़ों के आधार पर खाद के संतुलित उपयोग की

सलाह दी जाती है। और इसके आधार पर उपयोग कर फसलों का अधिक से अधिक उत्पादनप्राप्त कर सकते हैं। साथ ही जिस कृषि केंद्र से बीज की खरीदी कर रहे हैं वहां से उसकी रसीद जरूर प्राप्त कर ले।

















