एयर इंडिया का प्लेन हादसे का शिकार धमतरी पहुंचे सांसद संतोष पांडे ने जताया दुख

एयर इंडिया का प्लेन हादसे का शिकार धमतरी पहुंचे सांसद संतोष पांडे ने जताया दुख

12-Jun-2025    5:00:07 pm    140    सावन कुमार- संपादक

अहमदाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है.. लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट टेक-ऑफ के कुछ ही देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई..विमान में 242 लोग सवार थे, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 61 विदेशी नागरिक भी शामिल थे.. इस हादसे की खबर जब धमतरी में सांसद संतोष पांडे को मिली, जो आज यहां दौरे पर पहुंचे थे
उन्होंने तुरंत गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि यह बेहद दुखद हादसा है.. जांच के बाद ही कारण सामने आएगा, लेकिन फिलहाल पूरे देश के लिए यह एक सदमे जैसी खबर है प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज धमाके की आवाज सुनकर जब लोग बाहर आए, तो चारों ओर धुएं और मलबे का मंजर था.. बता दें कि इस विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे...हादसे से जुड़ी जांच अब तेज़ कर दी गई है.