थ्री इडियट्स के लाइब्रेरियन अखिलेश मिश्रा का हुआ निधन/ऊंची बिल्डिंग से गिरकर हुई मौत
बॉलीवुड इंडस्ट्री को लगा बड़ा झटका। बता दे की आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' में लाइब्रेरियन की भूमिका निभाने वाले एक्टर अखिल मिश्रा की घर में फिसल कर टैरिस से गिरने के कारण मौत हो गई है. वही बुधवार दोपहर मुंबई के मीरा रोड स्थित घर में अचानक पैर फिसलने से अखिल के सिर पर गंभीर चोटें आईं. आनन- फानन में उन्हें अस्पताल ले जाकर एडमिट करवाया गया. चोट गहरी होने के कारण डॉक्टर्स उन्हें बचा नहीं पाए और कुछ घंटों में ही उनकी मौत हो गई. गौरतलब हो कि अखिल की पत्नी सुजैन बर्नेट फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में हैदराबाद गई हुई थीं. सुजैन की मैनेजर ने अखिल के डेथ की खबर को कंफर्म किया है।ब
ताते चले की अखिल ने 58 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया. अब वो हमारे बीच नहीं रहे. रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर अखिल बालकनी के पास काम कर रहे थे, जब वह ऊंची इमारत से गिर गए. उनकी उम्र 58 साल थी. उनके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. गौरतलब है कि एक्टर ने उतरन, भंवर, उड़ान, सीआईडी, भारत एक खोज जैसे शोज में काम किया था. आमिर खान की फिल्म 3 इडियट्स में लाइब्रेरियन दुबे के किरदार से अखिल मिश्रा काफी पॉपुलर हुए थे।









-Banner.jpg)








