113 डैम पर खतरे की घंटी! सरदार सरोवर 89% तक भरा, प्रशासन ने जारी की हाई अलर्ट चेतावनी
गांधीनगर, 04 सितंबर:
गुजरात में इस बार मानसून मेहरबान जरूर रहा, लेकिन अब यही बारिश लोगों के लिए खतरे का संकेत बनती दिख रही है। राज्य आपदा ऑपरेशन सेंटर ने जानकारी दी है कि राज्य के कुल 206 डैम में से 113 डैम पर सतर्कता बरतने की चेतावनी जारी की गई है।
???? सरदार सरोवर भी खचाखच भरा
गुजरात की जीवनरेखा माने जाने वाले सरदार सरोवर डैम में इस समय इसकी कुल क्षमता का 89% से अधिक जलसंग्रह हो चुका है।
???? बारिश के आंकड़े
-
औसतन वर्षा: 92.64%
-
उत्तर गुजरात: 96.94%
-
दक्षिण गुजरात: 96.91%
-
पूर्व-मध्य गुजरात: 93.79%
-
कच्छ: 85.14%
-
सौराष्ट्र: 84.74%
???? डैम की स्थिति
-
82 डैम: 100% तक भरे
-
68 डैम: 70-100% क्षमता के बीच
-
24 डैम: 50-70% क्षमता
-
17 डैम: 25-50% क्षमता
???? किसानों के लिए राहत
भारी बारिश से खेती को भी बड़ा सहारा मिला है। 01 सितंबर 2025 तक खरीफ की 96.29% बुवाई पूरी हो चुकी है।
-
मूंगफली: 22 लाख हेक्टेयर
-
कपास: 20 लाख हेक्टेयर
-
धान: 8 लाख हेक्टेयर से अधिक
⚠️ मछुआरों के लिए चेतावनी
आईएमडी ने 4 से 7 सितंबर तक मछुआरों को समुद्र में न जाने की हिदायत दी है।

















