शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप सामुदायिक भवन निर्माण में बाधा कार्यवाही की मांग

शासकीय भूमि पर अतिक्रमण का आरोप सामुदायिक भवन निर्माण में बाधा कार्यवाही की मांग

25-Jun-2025    2:13:51 pm    83    सावन कुमार- संपादक

जिला धमतरी के ग्राम तरसीवां (आमापारा) में पंचायत द्वारा सामुदायिक भवन निर्माण के लिए आरक्षित शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। ग्रामवासियों ने कलेक्टर को पत्र सौंपकर इस मामले में निष्पक्ष जांच और अतिक्रमण हटाने की मांग की है....



ग्राम पंचायत तरसीवां ने पंचायत सभा में प्रस्ताव पारित कर आमापारा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए शासकीय भूमि आरक्षित की थी, ताकि ग्रामीणों को सामाजिक, सांस्कृतिक और अन्य आवश्यक आयोजनों के लिए सुविधा मिल सके....इसके लिए 18 जून 2025 को पंचायत के निर्देश पर ग्रामीणों ने भूमि की घेराबंदी शुरू की थी... लेकिन, अतिक्रमणकारी ने इस भूमि को अपनी निजी संपत्ति बताकर ग्रामीणों के साथ विवाद किया और तार लगाकर भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया....

शिकायत के अनुसार, पंचायत ने अतिक्रमणकारी को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी किया और सरपंच, पंचों व ग्रामीणों ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने अतिक्रमण हटाने से साफ इनकार कर दिया। यह स्थिति न केवल पंचायत के प्रस्ताव के खिलाफ है, बल्कि सार्वजनिक हितों को भी नुकसान पहुंचा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य बाधित होगा, जिससे पूरे गांव को असुविधा होगी...