महापर्व छठ को लेकर अंबिकापुर में 4 दिनों तक उत्साह का माहौल देखा गया

महापर्व छठ को लेकर अंबिकापुर में 4 दिनों तक उत्साह का माहौल देखा गया

28-Oct-2025    5:33:46 pm    54    सावन कुमार- संपादक

- महापर्व छठ को लेकर अंबिकापुर में 4 दिनों तक उत्साह का माहौल देखा गया। मंगलवार को छठ पूजा का अंतिम दिन था और उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह से ही नदियों से लेकर तालाब के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ दिखी। उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने के बाद छठ का व्रत रखने वाले लोगों ने अपना व्रत तोड़ा और इसके साथ ही चार दिनों के महापर्व का समापन हो गया।
इस दौरान महिलाओं ने छठ पूजा के गीत गाए। वहीं महा प्रसाद का लाभ लेने श्रद्धालुओं का जन सैलाब नदी तालाबों के किनारे उमड़ा था। गौरतलब है कि सुबह गुलाबी ठंड में नदी और तालाबों के घाटों पर श्रद्धालु उमड़ पड़े। कुछ तो पूरी रात घाट पर ही रुके रहे। सभी लोग भक्ति भावना में लीन थे। चारों ओर भक्ति गीत के साथ पूरा माहौल छठ मैया के पूजा में रंगा हुआ था। पिछले चार दिनों में लोगों में इस महापर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। वहीं जिले भर के नदी तालाबों किनारे  नदियों के घाटों पर सूर्य भगवान को अर्घ्य देकर सुख-समृद्धि शांति की कामना की गई।