बस्तर दशहरा में आएंगे अमित शाह, कहा– “मुरिया दरबार की रस्म में जरूर शामिल होऊंगा”
बस्तर/दिल्ली:
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इस बार ऐतिहासिक बस्तर दशहरा के गवाह बनने आ सकते हैं। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने दिल्ली में शाह से मुलाकात कर उन्हें न्योता दिया, जिसे गृहमंत्री ने स्वीकार करते हुए कहा—“मैं बस्तर जरूर आऊंगा और मुरिया दरबार की रस्म में शामिल रहूंगा।”
????️ 618 साल पुरानी परंपरा
बस्तर दशहरा कोई साधारण त्योहार नहीं, बल्कि लगभग 618 साल पुरानी परंपरा है। यह पर्व करीब 75 दिनों तक चलता है और इसकी खासियत है कि यहां रावण दहन नहीं होता, बल्कि विशाल रथ की परिक्रमा करवाई जाती है। यही अनूठी परंपरा इसे देश-विदेश तक प्रसिद्ध बनाती है।
???? खास मेहमानों को भी आमंत्रण
दशहरा समिति ने छत्तीसगढ़ के बड़े नेताओं और जनप्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है।
-
CM विष्णुदेव साय
-
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
-
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
-
केंद्रीय मंत्री अरुण साव
-
कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, लक्ष्मी राजवाड़े
-
सांसद कमलेश जांगड़े
-
विधायक अमर अग्रवाल
-
भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय और महामंत्री रामू रोहरा
???? अगर अमित शाह बस्तर दशहरा में शामिल होते हैं तो यह आयोजन न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक, बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी बेहद खास साबित होगा।

















