दुकान दार से चाकू बाजी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ । शहर के रामनिवास चौक में 2 दिन पहले हुए चाकू बाजी मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, तो वही एक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से अभी भी बाहर है, दरअसल 2 दिन पहले रामनिवास टॉकीज चौक में पनवाड़ी के दुकान में दो युवकों ने शराब की नशे में समान लेनदेन को लेकर दुकानदार से पहले विवाद हुआ उसके बाद आरोपियों ने तैश में आकर दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करते हुए घायल कर दिया था और मौके से फरार हो गए थे, आरोपियों ने उसी दिन और दो लोगों पर अलग-अलग जगह चाकू से हमला किया था जिसमे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिनका इलाज रायगढ़ अस्पताल में किया जा रहा है, घटना के बाद जिले के एसपी एडिशनल एसपी और आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन किया और शहर के चौक चौराहा के सी सी टीवी फुटेज भी खंगाले गए , पुलिस को मुखबिर की सूचना पर शहर में चाकू बाजी करने वाले एक मुख्य आरोपी अजय सारथी को कोतरा रोड थाना अंतर्गत रेलवे फाटक के पास गिरफ्तार किया, तो वही चाकू बाजी में शामिल एक और आरोपी फिलहाल पुलिस के गिरफ्त से बाहर है जिसकी पुलिस पतासाजी कर रही है। फिलहाल पुलिस शहर में तीन अलग अलग जगह में चाकू बाजी के घटना के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

















