फर्जी शिकायत व समाचार प्रकाशित कर छवि को धूमिल करने का प्रयास -आनंद शर्मा
पत्रकार आनंद शर्मा जो की गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मनेंद्रगढ़ नगर अध्यक्ष भी हैं इनके खिलाफ कुछ मीडिया द्वारा खबर चलाया जा रहा लेकिन इस खबर का इनके पास कोई साक्ष्य नहीं है।
दरअसल मामला 26/12/2022 का है। पत्रकार आनंद शर्मा के पुत्र ऋषि शर्मा द्वारा संतोष यादव जो कि कबाड़ का काम करते हैं। उसे सूत्रों द्वारा जानकारी मिली । कि इसमें अवैध कबाड़ है जिसकी सूचना दिनांक 26/12 /2022 को सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ में मोबाइल द्वारा सूचित करके दिया गया दिनांक 27/12/2022 पुत्र ऋषि शर्मा के पास मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली से मोबाइल द्वारा थानेदार का फोन आता है कहते हैं आप और आपके पिता के खिलाफ संतोष यादव ने शिकायत दर्ज करवाई है। ऋषि शर्मा अपने पिता आनंद शर्मा को फोन करके बताता है पापा थाने से फोन आया है। उन्होने पूछा किस संदर्भ में बताया जिस कबाड़ी की गाड़ी की सूचना मैंने थाने में दी है उसी ने हमारे खिलाफ शिकायत किया है। आनंद शर्मा का कहना है यह बहुत बड़ा सवाल है। की मै 27/12/2022 इस मामले की जानकारी पुलिस महानिरीक्षक को मोबाइल द्वारा जानकारी देता हूं आईजी महोदय ने हमसे कहा आप एक लिखित शिकायत दे 27/12/2022को शाम 4:00 बजे एसपी कार्यालय में लिखित शिकायत दिया हुआ है। 28/12/2022 को मैं अपने मित्र के साथ अंबिकापुर आईजी महोदय से मुलाकात कर पूरी जानकारी मामले की देकर वहां पे लिखित शिकायत दे रखी है। अब कुछ दिन बाद मनेंद्रगढ़ थाना प्रभारी का फोन आता है आपकी शिकायत है आप अपना कथन दर्ज करवा दीजिए। मैं कहता हूं आप मुझे नोटिस भेजिए मैं अपना कथन दर्ज करा दूंगा। दिनांक 12/01/2023 मेरे घर में नोटिस आती है दिन के 11:30 बजे मै दिनांक 13/01/2023थाना कोतवाली में मनेंद्रगढ़ आनंद शर्मा एवं ऋषि शर्मा अपना कथन दर्ज करवा निष्पक्ष जांच कर मांग करते हैं। जिसने शिकायत की है। उसकी जांच कर अगर मैं दोषी पाया जाता हूं मेरे ऊपर कार्रवाई करें नहीं पाया जाता हूं तो जिसने शिकायत दर्ज करवाई है उसके खिलाफ कार्रवाई करें। यहां एक बात आपको स्पष्ट करना चाहता हूं यह जो शिकायत संतोष यादव ने की है वह किसी पत्रकार के ऊपर नहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी नगर अध्यक्ष के नाम पर शिकायत की गई है शिकायत गाड़ी रोक करके ₹2000 हमने मांग की है। यह बात हमारे प्रदेश अध्यक्ष संजय कमरो तक तथाकथित पत्रकारों के द्वारा दी गई। मामले की जांच ना होना पुलिस के कार्य प्रणाली पर प्रश्न खड़ा कर रहा है। खबर में यह बताया जा रहा है मामला 2 माह पूर्व का है। वही जो आवेदन मैंने आईजी महोदय को दिया था उसका कथन फरवरी 2023 मैं एसडीओपी मनेंद्रगढ़ कार्यालय मैं अपना कथन दर्ज करा रखा है।










-Banner.jpg)







