आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका अब अनिश्चितकालीन हड़ताल पर, विधायक शिवरतन शर्मा ने दिया समर्थन
सिमगा/छत्तीसगढ़
आप को बताते चले कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं साहिकाओ के अनिश्चित कालीन तहसील कार्यालय सिमगा में समर्थन देने भाटापारा विधान सभा के विधायक श्री शिवरतन शर्मा धरना स्थल में पधारे श्री शर्मा ने मांगो पर पूर्ण समर्थन व्यक्त करते हुए आगामी बजट सत्र में विधान सभा उठाने का आश्वासन दिया पूर्व जनपद अध्यक्ष सिमगा आनंद यदु ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका शासन के कार्य को जमीन स्तर पर धरातल पर उतारने का काम करते है।सरकार को घोषणा पत्र में किया गया वादा कलेक्टर दर मानदेय को पूर्ण करना चाहिए ।जिलाध्यक्ष जानकी शर्मा ने कहां कि कोरोना काल में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने जान कि बिना परवाह किए मरीजों का सेवा किए किंतु सरकार अभी तक अपने जन घोषणा पत्र में दिए गए कलेक्टर दर को पूरा नहीं किया जब तक मांग पूरी नहीं होगी हम धरना पर बैठे रहेंगे ।
ब्लॉक अध्यक्ष श्वेता महिलांगे ने कहां सरकार नारी शक्तिकरण की बात तो करती है लेकिन असल में नारी शक्ति के साथ धोखा देने में मस्त है वही युवा नेता माखन महिलंगे ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लड़ने को कहा असंगठित कामगार कर्मचारी कांग्रेस के प्रदेश संयोजक राम खिलावन शर्मा ने आंदोलन का समर्थन करते हुए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल कलेक्टर दर मानदेय देने की अपील किया है आज के धरना प्रदर्शन में सचिव भोज मणि लहरे जय श्री देवांगन श्वेता दुबे निर्मला रात्रे कुमारी वर्मा भुनेश्वरी वर्मा संतोषी वैष्णव रमा साहू प्रतिभा सोनी राधा वर्मा कांति वर्मा रेखा कोशल ममता सोनवानी संध्या शर्मा उमा दुबे केसरी बंजारे हेमिन ध्रुव सरोजनी वर्मा रानू शर्मा ललिता बघेल रहे उपस्थित, विधायक जी के साथ समर्थन में भाजपा नेता रमेश सोनी, मनोज टोंडे, गोलू अवस्थी, सचिन जैन, सूर्यकांत ताम्रकार, टिबू देवांगन, सूरज सोनकर सांसद प्रतिनिधि नीरज शर्मा, रहे समर्थन में उपस्थित थे

















