रिलायंस पावर (Reliance Power Share Price) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (Reliance Infrastructure Share Price) के शेयर में भारी गिरावट आई और लगातार कई दिन लोअर सर्किट लगा।
पर कल इन दोनों ही कंपनियों के लिए पॉजिटिव खबरें आईं, जिससे दोनों के शेयर में मंगलवार के बाद आज बुधवार को भी 5-5 फीसदी अपर सर्किट लग गया है।
RPower-RInfra में शानदारी तेजी
BSE पर बुधवार को रिलायंस पावर का शेयर 2.27 रु या 5 फीसदी की तेजी के साथ 47.70 रु पर पहुंच गया है, जबकि रिलायंस इंफ्रा का शेयर 13.75 रु या 5 फीसदी उछलकर 289.25 रु पर पहुंच गया है।
बता दें कि रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर ने साल 2018 में एक कॉन्ट्रैक्ट को गलत तरीके से खत्म करने के विवाद में अरावली पावर कंपनी (Aravali Power Company) के खिलाफ 526 करोड़ रुपये का मुकदमा (Arbitration Award) जीत लिया है।
एक को मिला ऑर्डर, तो एक बनाया जॉइंट वेंचर
गौरतलब है कि रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर को एनएचपीसी (NHPC) ने एक नया ऑर्डर दिया है, जो कि 390 मेगावाट सोलर एनर्जी प्रोजेक्ट और 780 मेगावाट-घंटे (MWh) की बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए है। ये ऑर्डर करीब 4000 करोड़ रु का है।
वहीं रिलायंस पावर ने भूटान की सरकारी कंपनी ग्रीन डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक नया जॉइंट वेंचर बनाया है, जिसका नाम जीडीएल-रिलायंस सोलर प्राइवेट लिमिटेड (जीआरएसपीएल) है। इस यूनिट का गठन 24 जुलाई 2025 को हुआ था।
इन पॉजिटिव खबरों से दोनों कंपनियों के शेयरों को सहारा मिल रहा है।
"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"