संजरी नवागांव में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम सफल, कई गांव की ग्रामीण हुए उपस्थित
जिला बलौदा बाजार भाटापारा अंतर्गत ग्राम संजारी नवागांव में डाक्टर भीमराव अम्बेडकर इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती रेणुका अभिनव यदु, सचिव महेश बंजारे की अध्यक्षता में तीन फरवरी को शाला प्रांगण में संपन्न हुई , विशिष्ट अतिथियों के रूप में पूर्व जिला पंचायत सदस्य अभिनव यदु, श्रीमती मेनका मानिकपुरी नोडल अधिकारी, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक साहित्यकार डॉ गोकुल बंजारे चंदन बेमेतरा,साहू समाज अध्यक्ष बाबु लाल साहू,टेक राम मिरी शिक्षक कवि हाई स्कूल संबलपुर, मंच पर विराजमान रहे, अतिथियों द्वारा डॉ भीमराव अम्बेडकर, छत्तीसगढ़ महतारी व सरस्वती माता की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया गया, इंग्लिश मीडियम स्कूल संजारी नवागांव के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम अंतर्गत पारस्परिक लोकगीतों सुवा करमा ददरिया, पंथी, भजन, राऊत नाच व देश भक्ति गीतों आदि पर भाव विभोर डांस, नृत्य पेश किया गया,जिसे उपस्थित अभिभावक,पालक गण,व श्रोता गण खूब सराहना की, कार्यक्रम में शामिल सभी विद्यार्थियों को खेल कूद से संबंधित व सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा मेडल पहनाकर,व प्रमाण पत्र प्रदान किया गया, कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का शाला संचालन समिति द्वारा शाल श्रीफल,व पुष्प भेंट कर सम्मानित किया गया, इस अवसर पर मुख्य अतिथि रेणुका यदु ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की,व साहित्यकार डॉ गोकुल बंजारे चंदन ने अपनी कविता व गीत सुनाये, साथ ही टेक राम मिरी शिक्षक द्वारा भी गीत आदि पेश किया गया, कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठिका श्रीमती खेमलता रात्रे ने किया, कार्यक्रम में शाला के शिक्षक शिक्षिका व कमलेश रात्रे अध्यक्ष, मनोज खाण्डेकर भूत पूर्व सरपंच, दिनेश पटेल, सुख देव साहू,श्रवन साहू, राम बिलास साहू,भागवत साहू, अशोक खाण्डेकर,पुनित बंजारे, सुरेश साहू हेमंत साहू मोहरेंगा,सहित ग्रामीण जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे










-Banner.jpg)







