सिमगा कॉलेज में भव्य तरीके से मनाया गया वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम

सिमगा कॉलेज में भव्य तरीके से मनाया गया वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम

04-Feb-2024    4:59:11 pm    336    चंद्रप्रकाश टोंडे- सिमगा

राजीव गांधी शासकीय महाविद्यालय सिमगा में वार्षिकोत्सव की शुरुआत प्राचार्य डॉ. बीरू लाल बरगाह द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति की गई, साथ ही महाविद्यालय की प्रतिभा सम्मान के तहत वर्ष पर्यंत आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेल प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र तथा मेडल देकर प्राचार्य डॉ बीरू लाल बरगाह द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम जैसे सामाजिक मूल्यों से युक्त नाटक, स्टैंड अप कॉमेडी, सोलो तथा ग्रुप नृत्य एवं गायन छत्तीसगढ़ी एवं बॉलीवुड गानों पर नृत्य इत्यादि। कार्यक्रमों की सफल एवं मनोरंजन प्रस्तुति विद्यार्थियों द्वारा दी गई उक्त कार्यक्रम में कुशल मंच संचालक विद्यार्थी थे अभिषेक कुमार, कीर्तन, रेशमी तथा जमुना। 

कार्यक्रम के समापन पर सहायक अध्यापक सुश्री अर्चना कुजूर द्वारा सभी विद्यार्थियों तथा कार्यक्रम के आयोजन में योगदान देने वाले सभी शिक्षकों, अधिकारियों तथा कर्मचारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।