गीता पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का अयोजन किया गया

गीता पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का अयोजन किया गया

10-Jan-2024    11:08:32 am    104    चंद्रप्रकाश टोंडे- सिमगा

 गीता पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का अयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञान की देवी सरस्वती मां की पूजा और उनकी वंदना से किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के निदेशक अत्रि शर्मा सर, प्रबंधक लक्ष्मी शर्मा, स्कूल के प्राचार्य सौरभ दुबे और उप प्राचार्य सौरभ चौबे के द्वारा किए गया। स्कूल में वार्षिक दिवस समारोह हमेशा उत्सव का एक भव्य दिन रहा है। समारोह शाम 4:30 बजे गीता पब्लिक स्कूलों के मैदान में हुआ। शाम 6:00 बजे विशेष अतिथि श्री शिवरतन शर्मा जी और संस्था के सभी प्रमुखों के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना की गई। समारोह में छात्रों ने बहुरंगी वेशभूषा और आकर्षक संवादों के साथ रंगारंग नाटक, पंथी नृत्य, रामायण एक्ट, तान्हा एक्ट, मीम एक्ट, फनी एक्ट आदि कार्यक्रमो के द्वारा छात्रों ने छत्तीसगढ की संस्कृति, देश भक्ति और सामाजिक संदेश से प्रेरित एक्ट प्रदर्शित किया। कार्यक्रम को देखने आए अतिथि, माता-पिता सभी दर्शकों द्वारा व्यापक सराहना किया गया। समारोह को देखने के लिए आए मेहमानों की संख्या से स्कूल स्तब्ध था। इस प्रकार यह - सिद्ध हो गया कि वार्षिक समारोह हम सभी के लिए एक अमूल्य क्षण है जिसमें

हम सब एक साथ हैं। यह एकजुटता हमारी ताकत है और निरंतर विकास का
भव्य प्रतीक है। यह वास्तव में प्रतिभा और जोश का शानदार प्रदर्शन था। गीता
पब्लिक स्कूल ने  हमेशा की तरह इस बार भी असाधारण प्रयास और पूर्णता के साथ तैयार किए गए कार्यक्रमों की श्रृंखला के साथ उत्सव की तरह अपना वार्षिक समारोह मनाया। कार्यक्रम की समाप्ति सौरभ दुबे सर द्वारा सभी अभिभावकों का आभार व्यक्त कर के किया गया।