पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव द्वारा किया गया थाना धनोरा का वार्षिक निरीक्षण टर्न आउट व कर्तव्य में उत्कृष्ट अधिकारी / कर्मचारियों को दिया गया ईनाम
आज पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव वाय० अक्षय कुमार द्वारा थाना धनोरा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पुलिस अधीक्षक को गार्ड द्वारा सलामी दी गई। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा साफ सुथरी वर्दी में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारियों का टर्न आउट व किट परेड का निरीक्षण किया गया। किट परेड निरीक्षण पश्चात् पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना भवन व परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गए, थाना के समस्त अभिलेखों का अवलोकन किया कमी पाये अभिलेखों को अपडेट करने निर्देशित किया गया।

सीसीटीवी कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री, मालखाना, सीसीटीएनएस, स्टोर व थाने के संपूर्ण शासकीय संपत्ति के रखरखाव के संबंध में दिशा निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाने में पदस्थ सभी अधिकारी/कर्मचारियों को अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहने एवं अपराध नियंत्रण के संबंध में विशेष समझाईश दिया गया। निरीक्षण के दौरान साफ सुथरी वर्दी, अच्छे टर्नआउट में उपस्थित, अच्छे से कर्तव्य निर्वहन करने वाले अधिकारी / कर्मचारियों को पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा प्रोत्साहन स्वरूप ईनाम प्रदान किया गया। थाना धनोरा वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अनुविभागीय अधिकारी केशकाल अरूण कुमार नेताम, थाना प्रभारी धनोरा सुशील पटेल एवं समस्त स्टाफ उपस्थित थे।

















