टीएमसी के स्टोर में 50 लाख की चोरी का एक और आरोपी गिरफ्तार खरीदार के कब्जे से 10 लाख के पार्ट्स बरामद, चोरी का पूरा माल पुलिस ने किया जब्त
कोरिया। थाना पटना क्षेत्र के पाण्डोपारा स्थित टीएमसी कंपनी की झिलमिली साइड के स्टोर में हुई करीब 50 लाख रुपये की चोरी के मामले में पटना पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख रुपये कीमत के तांबा, पीतल और कांसा समेत अन्य धातुओं से बने महंगे मशीन पार्ट्स बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त 2026 की रात करीब 1:34 बजे टीएमसी कंपनी के स्टोर में चोरी की घटना हुई थी। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 27 अगस्त को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 40 लाख रुपये कीमत के एसईसीएल मशीनों के महंगे पार्ट्स बरामद किए थे।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में पुलिस ने चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त में शामिल लोगों की तलाश शुरू की। इसी क्रम में 1 सितंबर 2026 को सुजीत ताम्रकार (52 वर्ष), पिता लालू साव, निवासी ग्राम पोंडी, पुलिस चौकी पोंडी को पूछताछ के लिए तलब किया गया। पूछताछ के दौरान उसके द्वारा पेश किए गए चोरी के सामान की बरामदगी की गई। पुलिस ने करीब 10 लाख रुपये के पार्ट्स जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस का दावा है कि चोरी हुए सभी सामान बरामद कर लिए गए हैं। हालांकि, मामले में शामिल अन्य आरोपियों की पतासाजी अभी जारी है।
???? साइबर सेल की मदद से हुआ खुलासा
पुलिस के मुताबिक, पूरे मामले के खुलासे में थाना पटना पुलिस टीम और साइबर सेल की तत्परता एवं समन्वित कार्रवाई महत्वपूर्ण रही। टीम ने चोरी के सामान की बरामदगी करते हुए मामले का शीघ्र खुलासा किया।
???? एसपी ने आमजन से की अपील
पुलिस अधीक्षक हरिश राठौर, जिला कोरिया ने आमजन से अपील की है कि अपराध और चोरी की घटनाओं की रोकथाम में पुलिस को आम नागरिकों से मिलने वाली सूचनाएं महत्वपूर्ण हैं। किसी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि अथवा चोरी के सामान की खरीद-फरोख्त की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चोरी और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।









-Banner.jpg)








