अन्तागढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता , तीन सातिर चोर पुलिस के गिरफत में, पिछले कई बार जा चुके है जेल।
अंतागढ़ / छत्तीसगढ़
इन दिनों अंतागढ़ क्षेत्र में चोरी के मामले से लोग काफी परेशान है, बीते दिनों में किशोर मंडल निवासी कापसी ने अन्तागढ़ थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया की ग्राम सोड़े के पास बन रहे पुलिया से 40-50 लोहे एवं प्लाई के प्लेट को अज्ञात चोर द्वारा चोरी की गई है। रिपोर्ट पर अन्तागढ़ पुलिस ने अपराध
पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया,
थाना क्षेत्र में चोरी की बढ़ते मामला को देखते हुए थाना प्रभारी अन्तागढ़ रौशन कौशिक ने
तत्काल कार्यवाही करते हुए
सीसीटीवी कैमरा फुटेज के आधार पर तीन पेशेवर सतीर चोरों को गिरफ्तार कर छान बीन किया जिसमे पिछले कई गंभीर अपराधो में जेल जाने की बात सामने आई, वही पुलिस द्वारा आरोपियों के पास से नगद 4000 रूपये, . चोरी किये गये लोहे के प्लेट, चोरी में इस्तेमाल किए महिन्द्रा पिकअप वाहन एक मोटर सायकल, लोहे का हुक 04 नग बरामद किया गया है

















