हापुड़ PWD इंजीनियर को एंटी करप्शन टीम ने 50 हजार की रिश्वत लेते हुए दबोचा
खबर यूपी के हापुड़ से है जहां मेरठ से आई एंटीकरप्शन की टीम ने पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आपको बता दें पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार ने एंटी करप्शन में शिकायत की थी कि उनके द्वारा किए हुए काम का बिल पास करने के नाम पर पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर अशोक कुमार 50 हजार की रिश्वत मांग रहे हैं इसके बाद एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाते हुए आज बाबूगढ़ थाना क्षेत्र में काली नदी के पास पीडब्ल्यूडी के इंजीनियर अशोक कुमार को ठेकेदार से 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है।

















