IIT दिल्ली से M Tech की उपाधि प्राप्त कर अनुराग जायसवाल ने बढ़ाया कोरिया का मान

IIT दिल्ली से M Tech की उपाधि प्राप्त कर अनुराग जायसवाल ने बढ़ाया कोरिया का मान

09-Aug-2026    6:08:37 pm    98    सावन कुमार- संपादक

 कोरिया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली (IIT Delhi) से निर्माण इंजीनियरिंग एवं प्रबंध (Construction Engineering and Management) में प्रौद्योगिकी निष्णात (M.Tech) की उपाधि सफलतापूर्वक प्राप्त करने पर अनुराग जायसवाल को परिजनों, शुभचिंतकों एवं क्षेत्रवासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

अनुराग जायसवाल की इस उपलब्धि पर उनके पिता एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने बेटे को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता अनुराग की कड़ी मेहनत, लगन, समर्पण और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि अनुराग ने अपनी मेहनत से परिवार के साथ-साथ कोरिया जिले का नाम भी रोशन किया है।
परिजनों ने कहा कि अनुराग की यह उपलब्धि पूरे परिवार के लिए गर्व का विषय है। मां, पिता, बहन एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने अनुराग को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी मेहनत और निरंतर प्रयासों का यह शानदार परिणाम है।
परिजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि अनुराग जीवन में इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करते रहें और अपने ज्ञान एवं प्रतिभा से परिवार, समाज तथा जिले का नाम रोशन करें।