वन विभाग जल्दी तेंदुवा को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने की कार्यवाही कर ग्रामीण जनमानसो की हो रही जन हानि से बचाए की अपिल: रेणुका सिंह।

वन विभाग जल्दी तेंदुवा को ट्रेंकुलाइज कर पकड़ने की कार्यवाही कर ग्रामीण जनमानसो की हो रही जन हानि से बचाए की अपिल: रेणुका सिंह।

17-Jan-2023    10:25:39 am    68   

एमसीबी: जनकपुर के कुंवारपुर आस पास आदमखोर तेंदुवा के द्वारा ग्रामीण लोगो के ऊपर हमला कर जान ले रहा है। जिसके कारण  क्षेत्र में भय की स्थिती निर्मित है और ग्रामीणजनो  का जीना दूभर हो गया है। 

आदमखोर तेंदुवा कभी जानवरो पर हमला कर रहा है तो कभी ग्रामीणों पर। 
रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया के द्वारा बताया गया की सरकार गहरी नींद में है और इस क्षेत्र के विधायक जी बेसुध है, वन अमला के लोग टीम और रणनीति बनाकर पकड़ने की कार्यवाही में तेजी लाए अन्यथा ट्रेंकुलाइज कर पकड़ना जायदा उचित है। अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया ने बताया के इस संबंध में डीएफओ से संपर्क किया गया जा रहा है ।
अपिल:_रेणुका सिंह अध्यक्ष जिला पंचायत कोरिया ने अपील कर ग्रामीण जनमानसो से अनुरोध किए है की अभी जबतक तेंदुवा नही पकड़ा जाता या मारा नही जाता है तब तक आप लोग सतर्क रहें और बेवजह बाहर मत निकले।