Apple Event 2025: “Awe Dropping” इवेंट में मचा धमाल, लॉन्च हुए AirPods Pro 3, iPhone 17 सीरीज और Watch Series 11
नई दिल्ली। टेक दिग्गज Apple ने एक बार फिर टेक वर्ल्ड में सनसनी मचा दी है। कंपनी ने अपने Awe Dropping 2025 Event में कई बड़े प्रोडक्ट्स पेश किए। भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे से शुरू हुए इस इवेंट की शुरुआत AirPods Pro 3 से हुई, इसके बाद कंपनी ने अपने सबसे चर्चित प्रोडक्ट iPhone 17 सीरीज और Apple Watch Series 11 को लॉन्च किया।
AirPods Pro 3: अब बातचीत होगी रियल-टाइम ट्रांसलेशन के साथ
Apple ने सबसे पहले AirPods Pro 3 पेश किए, जिनमें रियल-टाइम ट्रांसलेशन का धांसू फीचर दिया गया है। यानी अगर दोनों लोग AirPods पहनकर अलग-अलग भाषा बोलेंगे, तो तुरंत अनुवाद सुनाई देगा। अमेरिका में इनकी कीमत $249 रखी गई है।
iPhone 17 सीरीज: सबसे पतला iPhone, दमदार A19 चिप और अल्ट्रा बैटरी
-
बेस मॉडल भारत में ₹79,900 से शुरू होगा।
-
iPhone 17 Pro Max की कीमत ₹1,64,900 तक जाएगी।
-
नए मॉडल्स में 48MP मेन कैमरा, 12MP टेलीफोटो लेंस और Ceramic Shield 2 दिया गया है।
-
बेहद चर्चित iPhone 17 Air केवल 5.6mm पतला है और 80% रिसाइकल्ड टाइटेनियम फ्रेम से बना है।
iPhone 17 Pro: सबसे बड़ी बैटरी वाला iPhone
Apple का दावा है कि इस मॉडल में अब तक की सबसे बड़ी iPhone बैटरी दी गई है। इसमें प्रिसिजन-मिल्ड एल्यूमिनियम यूनिबॉडी और और भी मजबूत डिस्प्ले है।
Apple Watch Series 11: पहली बार 5G सपोर्ट
नई Watch Series 11 में 5G कनेक्टिविटी, 24 घंटे की बैटरी लाइफ और हेल्थ मॉनिटरिंग के एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। यह जेट ब्लैक, सिल्वर, रोज़ गोल्ड और स्पेस ग्रे समेत कई फिनिश में उपलब्ध होगी।
सस्टेनेबिलिटी पर जोर
Apple ने बताया कि इस बार प्रोडक्ट्स में 100% रिसाइकल्ड टाइटेनियम और ज्यादा इको-फ्रेंडली मटेरियल का इस्तेमाल हुआ है।

















