आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर आवेदन 8 जून तक

आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर आवेदन 8 जून तक

26-May-2023    9:09:20 pm    126    Ibtesam Deshmukh

बिलासपुर, 26 मई 2023/एकीकृत बाल परियोजना सीपत द्वारा ग्राम पंचायत पोड़ी के आंगनबाड़ी केंद्र पोडी 6 में और ग्राम पंचायत सोंठी के आंगनबाड़ी केंद्र साजापाली में आंगनबाड़ी सहायिका पदों पर भरती के लिए आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 जून 2023 तक है। आवेदन एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत में निर्धारित अंतिम तिथि में कार्यालयीन समय में बंद लिफाफे में सीधे अथवा पंजीकृत डाक से भेजे जा सकते हैं।
आवेदन के लिए आवेदिका की आयु 18 से 44 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आवेदिका उसी ग्राम की स्थायी निवासी होनी चाहिए जिस ग्राम में आंगनबाड़ी केंद्र स्थित है। आवेदिका को न्यूनतम 8 वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन के संबंध में अधिक जानकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सीपत से प्राप्त की जा सकती है।