विभागीय अधिकारी बन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार!
बलरामपुर जिला पंचायत कार्यालय में पदस्थ भृत्य को अधिकारी बनकर लिंक भेज कर साइबर ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली एवं साइबर सेल की टीम ने राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में विवेचना के दौरान पांच आरोपियों की पहचान की है इसमें चार आरोपी अभी फरार चल रहे हैं।

जिला पंचायत कार्यालय में पदस्थ भृत्य शम्भूपाल के मोबाइल पर एक लिंक आया था और आरोपी ने उसका अधिकारी बनकर फोन किया और उसके अकाउंट से ₹25000 की ठगी कर लिया था। पीड़ित की रिपोर्ट पर कोतवाली पुलिस की टीम ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया उसके बाद साइबर सेल की टीम ने कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त टीम बनाकर मामले का जब विश्लेषण किया तो इसका लिंक राजस्थान के अलवर में पाया गया पुलिस की टीम ने 3 दिनों तक लगातार उस इलाके में दबिश देते हुए एक आरोपी इरशाद को आज गिरफ्तार कर लिया है वही इस मामले में शामिल अन्य चार आरोपी अभी फरार हैं पुलिस की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है!

















