चिरमिरी महाप्रबंधक के निर्देशानुसार हाल ही में रिलीज हुई छावा फिल्म को सभी स्टाफ एवं कर्मचारी व ठेका श्रमिकों देख सकेंगे निशुल्क
चिरमिरी महाप्रबंधक द्वारा का आदेश जारी किया जिसमें लिखा गया है कि ,चिरीमिरी क्षेत्र के विभिन्न ईकाइयों में कार्यरत सभी स्टाफ / कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को हर्ष के साथ अवगत कराया जाता है, कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष महाप्रबंधक चिरीमिरी क्षेत्र के कुशल नेतृत्व मे संयुक्त सलाहकार समिति चिरीमिरी क्षेत्र के साथ यह निर्णय लिया गया है, कि हाल में ही रिलीज फिल्म (चलचित्र) "छावा" का निशुल्क प्रदर्शन नीचे दर्शाये गए तालिका के अनुसार "हल्दीबाड़ी चिरीमिरी स्थित महाराजा चित्रमन्दिर" में किया जायेगा ।
दिनांक, 05.03.25
दिन बुधवार समय
शाम 06 बजे से रात्रि 09
बजे तक
सुबह 10 बजे से दोपहर
01 बजे तक
नोट,
| केवल प्रथम पाली एवं सामान्य पाली में कार्यरत स्टाफ / कर्मचारियों
एवं ठेका श्रमिकों के और उनके आश्रितों के लिए ।
| केवल द्वितीय पाली एवं तृतीय पाली में कार्यरत स्टाफ / कर्मचारियों
एवं ठेका श्रमिकों के और उनके आश्रितों के लिए ।
1
2
सीमित सीट होने के कारण "पहले आओ पहले पाओ" की पद्धति लागू रहेगी ।
3
नोट-
चलचित्र देखने वाले कर्मचारी अपना परिचय पत्र एवं उनके आश्रित सदस्यों का मेडिकल कार्ड द्वार पर दिखाये जाने
के पश्चात ही प्रवेश दिया जायेगा।
यह भी निर्देशित किया जाता है, कि उपरोक्त वर्णित तिथि, दिन, समय एवं टिप्पणी अनुसार ही चलचित्र का आनंद लेवें,
ताकि चिरीमिरी क्षेत्र के उत्पादन / प्रेषण में कोई बाधा न आवें ।
4 आने जाने एवं स्वाल्पाहर की व्यवस्था स्वयं की होगी।
अत: समस्त स्टाफ / कर्मचारियों एवं ठेका श्रमिकों को सलाह दी जाती है, कि वे उपरोक्तानुसार उक्त निर्देशों का पालन करते
हुये “छावा” चलचित्र का आनंद लेवें ।
वितरण -
महाप्रबंधक, चिरीमिरी क्षेत्र, को सादर सूचनार्थ ।
महाप्रबंधक (संचालन), चिरीमिरी क्षेत्र ।
समस्त उप क्षेत्रीय प्रबंधक / समस्त विभाग प्रमुख, चिरीमिरी क्षेत्र ।
क्षेत्रीय अध्यक्ष / सचिव, समस्त श्रम संगठन, चिरीमिरी क्षेत्र ।
समस्त सूचना पट्ट, सभी इकाई, चिरीमिरी क्षेत्र ।
3/3/25
क्षेत्रीय कार्मिक प्रबंधक
चिरीमिरी क्षेत्र

















