नए जिले में चिरिमिरी का नाम जुड़ते ही हल्दीबाड़ी के हिरागिर में सड़क के किनारे अवैध कब्जा करना लोगो ने सूरू कर दिया। जिसका विरोध वार्ड वाशी कर रहे

नए जिले में चिरिमिरी का नाम जुड़ते ही हल्दीबाड़ी के हिरागिर में सड़क के किनारे अवैध कब्जा करना लोगो ने सूरू कर दिया। जिसका विरोध वार्ड वाशी कर रहे

02-Oct-2021    8:48:15 pm    252    Sawankumar

आपको बता दें की जानकारी के अनुसार चिरिमिरी नगर निगम छेत्र के हल्दीबाड़ी के बाई पास सड़क जो कि हिरागिर वार्ड नं 15 से दोमंहिल मुख्य मार्ग पर  निकलती है वहां सड़क के किनारे कुछ लोगो द्वारा अवैध तरीके से कब्ज़ा कर अवैध निर्माण करने की तैयारी की जा रही है।


जानकारी के अनुसार खुदाई कर निर्माण कार्य के लिये अत्यधिक मात्रा में ईंट गिरवाया गया है।जिसकी जानकारी आसपास के लोगो को मिली तो लोगो ने कब्जा धारियों से बात की तो वह उनकी बात नही माने इसके पश्चात वार्ड वासी ने इसकी शिकायत वार्ड पार्षद सहित चिरिमिरी पुलिस एवं वन विभाग, सबेरिया एन .सी.एच. कॅलरी में दिया जिसके बाद वन विभाग एवं S.E.C.L विभाग के लोग मौके पर उपस्थित हुए वन विभाग के अधिकारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि अवैध कब्जा करने वालो को समझाइश देतु हुए पंचनामा तैयार कर मौके में रखे इट को जप्ती बनाया गया है साथ ही समझाई देते हुए आगे इस प्रकार से कार्य न करने कि सख्त हिदायत दी गई है । साथ ही आस पास रहने वाले इस अवैध निर्माण का  विरोध कर रहे है उनका कहना है कि यह जगह आसपास के लोगों के लिए कार्यक्रम जैसे अन्य कार्यो में काम आता है यहां के आसपास के बच्चे भी यहां खेलते हैं वह रास्ते में पड़ता है अगर इसी तरह से यह अवैध कब्जा होने लगेगा तो यहां बच्चों का जो खेलने का ग्राउंड है वह भी नहीं बचेगा इसलिए हम चाहते हैं कि यह अवैध निर्माण यहां ना हो आस पास के  लोगों द्वारा इसकी शिकायत पुलिस थाना चिरमिरी वन विभाग चिरमिरी एसईसीएल हल्दीबाड़ी को अवगत कराते हुए लिखित सूचना  जिसमें जिसमें मोहल्ले वासियों के लगभग 100 लोगों द्वारा साइन कर सूचना दिया गया है।आगे जांच का विसय है। कि अवैध कब्जा करने वालो पर क्या कार्यवाही की जायँगी।..