विधानसभा निर्वाचन-2023/सेक्टर क्रमांक 04 महोरा के सेक्टर अधिकारी होंगे श्री सिद्धार्थ खैरवार
कोरिया/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 के दौरान मतदान केन्द्रों में र्भौतिक सत्यापन, आवागमन के रूट का सत्यापन तथा मतदान दलों पर प्रभावी नियंत्रण एवं पर्यवेक्षक और चुनाव प्रक्रिया को स्वतंत्र रूप से सम्पन्न कराने हेतु विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-03 बैकुण्ठपुर के सेक्टर क्रमांक 04 महोरा में संषोधन करते हुए रिजर्व सेक्टर ऑफिसर आदिवासी विकास विभाग के मण्डल संयोजक श्री सिद्धार्थ खैरवार को सेक्टर ऑफिसर बनाया गया है।
बता दें सेक्टर क्रमांक 04 के अंतर्गत मतदान केन्द्र माध्यमिक शाला कन्या खरवत, प्राथमिक शाला खरवत, माध्यमिक शाला ओड़गी, प्राथमिक शाला तलवापारा, प्राथमिक शाला ओड़गी, प्राथमिक शाला सागरपुर, प्राथमिक शाला चेरवापारा, प्राथमिक शाला छरछा, प्राथमिक शाला रकया को शामिल किया गया है।

















