विधानसभा आम निर्वाचन 2023/जनप्रतिनिधियों की शासकीय वाहनों के दुरुपयोग करते पाये जाने पर वाहनों को किया जायेगा अधिग्रहित

विधानसभा आम निर्वाचन 2023/जनप्रतिनिधियों की शासकीय वाहनों के दुरुपयोग करते पाये जाने पर वाहनों को किया जायेगा अधिग्रहित

10-Oct-2023    3:10:38 pm    130    Ibtesam Deshmukh

कोरिया / जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कहा कि जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गयी है। विधानसभा निर्वाचन 2023 की प्रक्रियाओं के समापन तक के लिए केन्द्रीय, राज्य सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के अध्यक्ष, स्थानीय निकाय के अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को उनके पदीय दायित्वों के लिए आवंटित शासकीय वाहनों के दुरुपयोग करते पाये जाने पर संबंधितों के विरुद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 160 के अधीन कठोर कार्यवाही करते हुए वाहनों को अधिग्रहित कर लिया जायेगा।