अतिरिक्त पोषण आहार- आयोजन से स्कूल में उपस्थित बढ़ी /स्कूली बच्चों के लिए नेवता भोज आयोजित

अतिरिक्त पोषण आहार- आयोजन से स्कूल में उपस्थित बढ़ी /स्कूली बच्चों के लिए नेवता भोज आयोजित

18-Mar-2024    11:27:09 am    110    चंद्रप्रकाश टोंडे- सिमगा

 चंद्रप्रकाश टोंडे: ::शासकीय प्राथमिक शाला बिनैका में नेवता भोज का आयोजन किया गया । शाला की प्रधान पाठिका श्रीमती प्रणिता वर्मा के जन्म दिवस पर आंशिक नेवता भोज का आयोजन
 हुआ। इस आयोजन में गांव के लोगों ने भी हिस्सा लिया। भोज में  चावल, दाल, पापड़, सब्जी ,खीर, पुरी  टाॅफी और केला खिलाया गया।
 नेवता भोज ग्रहण कर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल गये। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति आहार के साथ अतिरिक्त भोजन प्रदान करने से , बच्चे खुश तो होते ही हैं साथ मे उन्हें पौष्टिक तत्वों की प्राप्ति भी हो जाती है। इसके अतिरिक्त बच्चों की उपस्थिति भी बढ़ती है, बच्चे बहुत उत्साहित दिखाई देते हैं।
प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत, मध्यान भोजन के साथ अतिरिक्त पोषण आहार प्रदान करने के लिए जन सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य शासन द्वारा नेवता भोजन का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 15 मार्च को  बिनैका के जनप्रतिनिधि पंच महोदय श्री राम रतन कोसले के द्वारा अपनी नातिन के जन्म दिवस के अवसर पर सभी बच्चों के लिए केक परोसा गया। इसी तारतम्य में  बिनैका के शिक्षक  श्री खिवराज देवांगन अपने जन्मदिन के उपलक्ष्य में सभी बच्चों को केला और लड्डू परोसा गया।
मध्यान भोजन संचालन कर्ता महोदय श्री राम नारायण वर्मा के द्वारा भी बच्चों को मिक्सचर और हलवा दिया गया।
यह अतिरिक्त पोषण आहार अलग-अलग दिनों में परोसा गया।
बच्चों को अलग-अलग दिनों में अलग-अलग आहार देने से बच्चों की खाने में रुचि  बढ़ती है,
वे स्कूल आना चाहते हैं, और उपस्थिति में बढ़ोतरी होती है । इस अवसर पर ग्रामीण जन, जनप्रतिनिधि, सरपंच  राम निवास ध्रुव मध्यान्ह भोजन संचालन कर्ता श्री रामनारायण वर्मा , संकुल समन्वयक श्री प्रवीण कुमार पांडे, राम रतन कोसले उपस्थित रहे।