आपके द्वार आयुष्मान अभियान के अंतर्गत 30 सितम्बर तक एक्टिव च्वॉइस सेंटरों में निःशुल्क बनेंगे आयुष्मान कार्ड’

आपके द्वार आयुष्मान अभियान के अंतर्गत 30 सितम्बर तक एक्टिव च्वॉइस सेंटरों में निःशुल्क बनेंगे आयुष्मान कार्ड’

15-Sep-2021    5:51:10 pm    77    Sawankumar

कोरिया- मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर 30 सितंबर तक आयुष्मान भारत पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें जिले के समस्त आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजनान्तर्गत पंजीकृत शासकीय एवं निजी अस्पताल में आईपीडी तथा ओपीडी के समस्त मरीजों व उनके परिवारजनों का निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाया जायेगा। आयुष्मान भारत अभियान के तहत जिले के च्वाईस सेंटर के व्हीएलई के माध्यम से ग्राम पंचायत एवं शहरी क्षेत्र में च्वाईस सेंटर में निःशुल्क आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। आयुष्मान अभियान अंतर्गत पूर्व में बनाए गए आयुष्मान कार्ड पीवहीसी कार्ड जो व्हीएलई को प्राप्त हो चुके हैं, ऐसे कार्डों का लगातार वितरण किया जाएगा।
जिले में 23 सितम्बर को योजनांतर्गत पंजीकृत अस्पतालों में आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया जायेगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए स्वास्थ्य विभाग के कार्यकर्ताओं से संपर्क कर एवं कोविड-19 के संबंध में राज्य शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं