Baikunthpur News: सरकारी दफ्तर में शराबखोरी का वीडियो वायरल, होमगार्ड के 6 जवान सस्पेंड

Baikunthpur News: सरकारी दफ्तर में शराबखोरी का वीडियो वायरल, होमगार्ड के 6 जवान सस्पेंड

10-Sep-2025    1:28:16 pm    12    Anita nishad

 

बैकुंठपुर। छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर जिले से एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में नगर सेना (होमगार्ड) के जवानों को सरकारी दफ्तर के अंदर शराब पार्टी करते देखा गया था। इस मामले में अब बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 जवानों को सस्पेंड कर दिया गया है।

क्या है मामला?

3 सितंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में नगर सेना कार्यालय के अंदर कुछ जवानों को बैठकर शराब पीते और मौज-मस्ती करते देखा गया। मामला सामने आने के बाद विभागीय स्तर पर जांच के आदेश दिए गए थे।

सस्पेंड हुए जवान

जांच में वीडियो की पुष्टि होने के बाद जिला सेनानी संजय गुप्ता ने आदेश जारी कर 6 जवानों को निलंबित कर दिया है। विभाग की ओर से साफ कहा गया है कि सरकारी दफ्तर में इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विभाग ने दी चेतावनी

जिला सेनानी ने चेतावनी दी कि आगे से अगर किसी जवान का ऐसा अनुशासनहीन व्यवहार सामने आया तो उसके खिलाफ और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।