बजरंगपुर-नवागांव कांड: विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने पीड़ित परिवारों को दिलाया न्याय का भरोसा

बजरंगपुर-नवागांव कांड: विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने पीड़ित परिवारों को दिलाया न्याय का भरोसा

11-Sep-2025    9:40:22 pm    15    Anita nishad

 

रायपुर, 11 सितम्बर 2025।

हाल ही में हुए बजरंगपुर-नवागांव प्रकरण ने पूरे क्षेत्र को हिला दिया था। इस घटना में अपनी जान गंवाने वाले युवाओं के परिवारों से आज विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह मिले।

उन्होंने मृतकों राजेश ढीमर, सचिन दास मानिकपुरी और किशन राजपूत के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी और प्रत्येक परिवार को एक-एक लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की। साथ ही किशन राजपूत के परिवार को अनुकम्पा नियुक्ति और राजेश ढीमर की पत्नी को जॉब प्लेसमेंट के माध्यम से रोजगार दिलाने का आश्वासन दिया।

डॉ. सिंह ने स्पष्ट कहा कि इस घटना में थाना प्रभारी की लापरवाही साबित होने पर उसे निलंबित कर दिया गया है और दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी।

उन्होंने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नवागांव से चिखली तक नई पुलिस चौकी की स्थापना, सतत पुलिस पेट्रोलिंग और सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए।

???? विधानसभा अध्यक्ष का संदेश साफ था—“पीड़ित परिवारों को न्याय मिलेगा और ऐसी घटनाएँ दोबारा नहीं होने दी जाएँगी।”