बालाजी प्रेजेंट्स द्वारा आयोजित आइकॉनिक फेस ऑफ छत्तीसगढ़  मिस्टर मिस मिसेज किड्स और ट्रांसक्वीन के साथ डांसिंग स्टार ऑफ छत्तीसगढ़ का भव्य आयोजन किया गया

बालाजी प्रेजेंट्स द्वारा आयोजित आइकॉनिक फेस ऑफ छत्तीसगढ़ मिस्टर मिस मिसेज किड्स और ट्रांसक्वीन के साथ डांसिंग स्टार ऑफ छत्तीसगढ़ का भव्य आयोजन किया गया

12-Mar-2026    11:19:43 am    172    सावन कुमार- संपादक

 अंबिकापुर। बालाजी प्रेजेंट्स द्वारा आयोजित “आइकॉनिक फेस ऑफ छत्तीसगढ़ – मिस्टर, मिस, मिसेज, किड्स और ट्रांसक्वीन” के साथ “डांसिंग स्टार ऑफ छत्तीसगढ़” का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के ऑर्गेनाइजर प्रदीप सिंह और ऑर्गेनाइजर डायरेक्टर रेखा सिंह रहे।

 
दो दिवसीय इस कार्यक्रम का पहला दिन 7 मार्च को आयोजित हुआ, जिसमें प्रतिभागियों को ग्रूमिंग सेशन दिया गया और टैलेंट राउंड कराया गया। वहीं दूसरा दिन 8 मार्च को होटल हरिमंगलम में ग्रैंड फिनाले के रूप में संपन्न हुआ।
इस फैशन शो में करीब 50 से 55 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अलग-अलग कैटेगरी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मिस्टर कैटेगरी में निगम मानिकपुरी (बिलासपुर) विजेता बने, जबकि दिलेश (बिलासपुर) फर्स्ट रनरअप और विद्युत (अंबिकापुर) सेकेंड रनरअप रहे।
 
मिस कैटेगरी में समृद्धि सिन्हा (अंबिकापुर) ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं गुंजन (बिलासपुर) फर्स्ट रनरअप और स्वधा कश्यप सेकेंड रनरअप रहीं।
मिसेज कैटेगरी में संगीता साहू (कुसमी) विजेता रहीं। नैना (मनेन्द्रगढ़) फर्स्ट रनरअप और मानसी (सीतापुर) सेकेंड रनरअप रहीं।
 
किड्स आइकॉनिक फेस ऑफ छत्तीसगढ़ में आव्या जायसवाल (कोरबा) विजेता रहीं। वहीं सृष्टि मिश्रा फर्स्ट रनरअप और इशांत यादव सेकेंड रनरअप बने।
कार्यक्रम में सभी विजेताओं को क्राउन, ट्रॉफी और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विजेताओं को एल्बम सॉन्ग में काम करने का अवसर भी दिया जाएगा।
 
वहीं डांसिंग स्टार ऑफ छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता में मयंक (अंबिकापुर) विजेता रहे, सुप्रिया दूसरे स्थान पर और सृष्टि तीसरे स्थान पर रहीं। डांस प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी, सर्टिफिकेट और प्राइज मनी देकर सम्मानित किया गया।