Baloda Bazar News: कमरे में पति फांसी पर झूलता मिला, बिस्तर पर पत्नी की लाश… पूरे गांव में सनसनी

Baloda Bazar News: कमरे में पति फांसी पर झूलता मिला, बिस्तर पर पत्नी की लाश… पूरे गांव में सनसनी

10-Sep-2025    1:24:27 pm    114    Anita nishad

 बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां जिला अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण 3 महीने की मासूम बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद परिजन भड़क उठे और देर रात अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। इस बीच, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) ने भी कर्मचारियों की लापरवाही स्वीकार की है।

क्या है पूरा मामला?

बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत पिंडरा से बच्ची को तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया। पर्ची बनवाकर उसे भर्ती किया गया और ऑक्सीजन भी दिया गया। लेकिन जब हालत और बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर रेफर कर दिया।

???? आरोप है कि रेफर करने के बाद एंबुलेंस में मासूम को ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं कराया गया। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

परिजनों का गुस्सा और हंगामा

बच्ची की मौत के बाद परिजन बेहद आक्रोशित हो गए और देर रात जिला अस्पताल में हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव ने परिजनों को समझाने की कोशिश की।

CMHO ने माना अस्पताल की गलती

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने भी लापरवाही की बात स्वीकार की और परिजनों को कार्रवाई का भरोसा दिलाया। फिलहाल घटना के बाद से पूरे इलाके में गुस्से और आक्रोश का माहौल है।