बलरामपुर पुलिस की सक्रियता से सुलझी मौत की गुत्थी...मामला दर्ज होने के 4 दिनों में ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में...न्यायालय से भेजे गए केंद्रीय कारागार...

बलरामपुर पुलिस की सक्रियता से सुलझी मौत की गुत्थी...मामला दर्ज होने के 4 दिनों में ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में...न्यायालय से भेजे गए केंद्रीय कारागार...

06-Jan-2022    8:15:43 am    37    Ibtesam Deshmukh

अंबिकापुर/ समाज में पुलिस विभाग की छवि किस स्तर की है,इसे समाज का हर तबका जानता है। लेकिन यह भी कटु सत्य है की पुलिस विभाग के कार्यप्रणाली और सक्रियता के कारण ही गंभीर से गंभीर मामलों का खुलासा होता है और इससे समाज में पुलिस विभाग की छवि में एक नई विचारधारा पनपती है, जिसकी मिसाल पुलिस विभाग बलरामपुर के द्वारा कायम की गई है।

घटना बलरामपुर जिले के अंतर्गत आने वाले ग्राम शाहपुर सुरूर पारा की है जहां प्रार्थीया ललिता यादव पत्नी स्वर्गीय नंदलाल यादव उर्फ नंदू यादव के द्वारा थाना में इस आशय की रिपोर्ट दर्ज कराई गई की प्रार्थीया का पति नंदलाल यादव उर्फ नंदू यादव घटना दिनांक 1 जनवरी 2022 को अपने मित्र बिहारी सिंह के साथ शाम को 6:00 बजे अपने घर से ईश्वरदास को पैसा देने की बात कहकर घर से निकला था और जब वह वापस अपने घर नहीं पहुंचा तो प्रार्थी या के द्वारा थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर थाना बलरामपुर के पुलिस अधिकारियों के द्वारा अपराध अंतर्गत धारा 302 और 201 के तहत मामला दर्ज करते हुए मामले में तत्परता पूर्वक कार्यवाही की गई।
मामले में पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री रामकृष्ण साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री सुशील कुमार नायक, जितेंद्र खूंटे, अपर पुलिस अधीक्षक अजाक/क्राइम, डीके सिंह नक्सल आपस को सूचना देते हुए मामले में छानबीन कर गवाहों के बयान अंकित किए गए जिसके आधार पर आरोपी जेवंत किस्पोट्टा, जीवन प्रकाश किस्पोट्टा, जयंत किस्पोट्टा, चांदमनी लफड़ा, प्रमिला किस्पोट्टा, अनुरंजन किस्पोट्टा सभी जाति उरांव, निवासी साहपुर चुरुडपारा थाना चांदो जिला बलरामपुर को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने पर उनके द्वारा सामूहिक रूप से स्वर्गीय नंदलाल उर्फ नंदू यादव को मौत के घाट उतारने का कबूल नामा किया गया। सभी आरोपियों के द्वारा मृतक को हाथ पैर बांधकर जामुन डांड के मझना के खेत में गड्ढे में ले जाकर गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।