नशा मुक्ति अभियान एवं संगीन अपराधों में उत्कृष्ट कार्यवाही पर स्वास्थ्य मंत्री के हाथों बंसल न्यूज़ ने थाना प्रभारी चिरमिरी निरीक्षक विजय सिंह को किया सम्मानित

नशा मुक्ति अभियान एवं संगीन अपराधों में उत्कृष्ट कार्यवाही पर स्वास्थ्य मंत्री के हाथों बंसल न्यूज़ ने थाना प्रभारी चिरमिरी निरीक्षक विजय सिंह को किया सम्मानित

24-May-2026    8:43:49 am    55    सावन कुमार- संपादक

 चिरमिरी (एमसीबी)। जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने, नशा एवं सूखा नशा के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई करने तथा संगीन अपराधों के त्वरित खुलासे में उल्लेखनीय योगदान देने वाले थाना प्रभारी चिरमिरी निरीक्षक विजय सिंह को बंसल न्यूज़ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में स्वास्थ्य मंत्री के हाथों सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान निरीक्षक विजय सिंह को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें चिरमिरी क्षेत्र में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान, सूखा नशा कारोबारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और चर्चित “निर्भया-2” जैसे संवेदनशील मामले में अंबिकापुर पहुंचकर आरोपी की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने के लिए प्रदान किया गया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने थाना प्रभारी विजय सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाजहित में पुलिस द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्य युवाओं और आम नागरिकों के लिए प्रेरणादायी हैं। उन्होंने नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस की सक्रिय भूमिका को बेहद महत्वपूर्ण बताया।
ज्ञात हो कि थाना चिरमिरी पुलिस द्वारा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों, सूखा नशा कारोबारियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था मजबूत हुई है तथा आमजन में सुरक्षा का वातावरण बना है।
स्वास्थ्य मंत्री के हाथों मिले इस सम्मान से चिरमिरी पुलिस सहित पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने इसे चिरमिरी पुलिस की उत्कृष्ट कार्यशैली और जनसेवा के प्रति समर्पण का सम्मान बताया है।