मरार पटेल समाज की बस्तर जोन स्तरीय बैठक सम्पन्न प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल के साथ प्रदेश कार्यकारिणी रही मौजूद

मरार पटेल समाज की बस्तर जोन स्तरीय बैठक सम्पन्न प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल के साथ प्रदेश कार्यकारिणी रही मौजूद

13-Jul-2025    2:52:57 pm    111    सावन कुमार- संपादक

मरार पटेल समाज की बस्तर जोन स्तरीय बैठक सम्पन्न प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल के साथ प्रदेश कार्यकारिणी रही मौजूद* 
    कोसरिया मरार पटेल समाज बस्तर संभाग की जोन स्तरीय बैठक कोंडागांव स्थित शीतला माता मंदिर मे आयोजित की गयी जिसमे बस्तर संभाग अंतर्गत सभी समाज प्रमुख की मौजूदगी मे समाज की इष्टदेवी माता शाकम्भरी देवी की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। यह बैठक प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल की अध्यक्षता मे सम्पन्न हुआ जिसमे सम्पूर्ण प्रदेश को एकजुट करने ग्राम स्तर को प्रदेश से जोड़ने प्रत्येक ग्राम समिति से 6 सदस्यों को प्रदेश से जोड़ने की दिशा मे समाज अग्रसर होकर कार्य करने की योजना बनी, साथ ही जन्म, मृत्यु विवाह संस्कार की जानकारी किस तरह से सम्पन्न होती है इसकी जानकारी एकत्रित किया जा रहा है जिस पर भी की सहमति बनी, सामाजिक जनगणना कार्यक्रम की शुरुआत पर सहमति बनी 

आज के बदलते परिवेश और खर्चीली शादियों से बचने व  आदर्श विवाह हो इस पर जोर दिया गया।
इस  दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल ने कहा मरार समाज विकासशील समाज है लगातार सामाजिक एकजुटता का परिचय देते हुए समय समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है। और  आगे भी हम अपने समाज एवं अपने प्रदेश का नाम रोशन करेंगे । बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सुनील पटेल, कोषाध्यक्ष लीलार सिँह पटेल,उपाध्यक्ष खेलु पटेल, रोहित पटेल,महामंत्री कुबेर पटेल, पटेल,युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष रितेश पटेल,  सहित सामाजिक जन भारी संख्या मे मौजूद रहे।