नया राजस्व वर्ष शुरू होने से पहले कलेक्टर ने जारी किया सख्त अल्टीमेटम: लंबित प्रकरणों का तुरंत निराकरण हो!
बलौदाबाजार। कलेक्टर दीपक सोनी ने मंगलवार को समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को साफ निर्देश दिए कि नया राजस्व वर्ष शुरू होने से पहले सभी लंबित राजस्व प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर से नए राजस्व वर्ष की शुरुआत हो रही है, इसलिए अब वक्त है कार्रवाई का।
कलेक्टर ने अधिकारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई और कृषि, सहकारिता विभाग के अधिकारियों को एग्रीस्टेक पंजीयन, फौती नामांतरण तथा पलायन करने वाले किसानों के पंजीयन को लेकर जरूरी कदम उठाने के आदेश दिए। साथ ही, सभी तहसीलों में डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण को समय पर पूरा करने का भी निर्देश दिया गया।
पशुओं के संरक्षण के लिए गोधाम संचालन हेतु ग्राम चिह्नित करने और आगामी रजत जयंती महोत्सव के सभी कार्यक्रम समय पर पूरा करने के भी आदेश दिए गए। साथ ही लोक सेवा गारंटी, मुख्यमंत्री जनदर्शन, शिकायत शाखा और धरती आबा अभियान की समीक्षा भी की गई।










-Banner.jpg)







