बिलासपुर/IPL में चल रहा था सट्टा, खटीक मोहल्ला से युवक गिरफ्तार, 5 लाख का सट्टा पट्टी जब्त, 32 इंच एलईडी टीवी और ₹20000 नगद जब्त
बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ने टिकरापारा के खटीक मोहल्ला से 5 लाख का सट्टा पट्टी, LED टीवी के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी IPL के मैच में सट्टा खिला रहा था।संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 02/04/22 को मुखबिर से सूचना मिली की कोई व्यक्ति खटीक मोहल्ला टिकरापारा में आईपीएल क्रिकेट मैच पर रुपयों पैसे का दाव लगवा कर सट्टा खेला रहा है। सूचना पर आवश्यक कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने टीम गठित कर उप निरीक्षक मनीष कांत के हमराह आरक्षक 1116 गोकुल जांगड़े, साइबर यूनिट से उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, प्रधान आरक्षक देवमून सिंह, आरक्षक अतुल सिंह, आरक्षक दीपक उपाध्याय, आरक्षक बलवीर सिंह के साथ रवाना किया गया। मुखबिर के बताए स्थान खटीक मोहल्ला टिकरापारा गए जहां पर बजरंगबली मंदिर के पास अजय खटीक पिता बसंत खटीक उम्र 34 साल निवासी बजरंगबली मंदिर के पास आईपीएल मैच में सट्टा लगवा रहा था। जिसके कब्जे से एक एम आई का 32 इंच का टीवी तथा ₹20000 नगद और 5 लाख रूपए के लगभग सट्टा पट्टी, एक ओप्पो का मोबाइल फोन, डॉट पेन जप्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 4(क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
नाम आरोपी – अजय खटीक पिता बसंत खटीक उम्र 34 साल निवासी बजरंगबली मंदिर के पास खटीक मोहल्ला टिकरापारा थाना सिटी कोतवाली बिलासपुर
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मनीष कांत, उप निरीक्षक रविंद्र यादव, आरक्षक गोकुल जांगड़े आरक्षक प्रेम सूर्यवंशी साइबर यूनिट के उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा प्रधान आरक्षक देव मून सिंह , आरक्षाका अतुल सिंह आरक्षक दीपक उपाध्याय, आरक्षक बलवीर सिंह, निखिल जाधव विवेक राय,का विशेष योगदान रहा।









-Banner.jpg)








