तिरंगे के रंग में रंगा भाटापारा भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम

तिरंगे के रंग में रंगा भाटापारा भव्य तिरंगा यात्रा से गूंजा राष्ट्रप्रेम

14-Aug-2025    5:20:57 pm    106    सावन कुमार- संपादक

आजादी के अमर पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर तिरंगा” अभियान के अंतर्गत भाटापारा में आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा ने नगर को राष्ट्रभक्ति और एकता के रंग में सराबोर कर दिया। ????????

नगर पालिका परिषद भवन से प्रारंभ हुई यह यात्रा मलगली, थाना, गोविंद चौक, रॉयल इन, हटरी बाजार, गोविंद चौक, रामसत्ता चौक, जयस्तंभ चौक, फखर चौक से होती हुई बाल मंदिर में संपन्न हुई। पूरे मार्ग पर देशभक्ति के नारों की गूंज, तिरंगे की शान और जन-जन के उत्साह ने वातावरण को गौरवपूर्ण बना दिया।

इस ऐतिहासिक अवसर पर पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा जी, सभी पार्षदगण एवं नगर के सम्मानित नागरिकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

पूर्व विधायक श्री शिवरतन शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा –
"स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीरों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने अपना सर्वस्व देश के लिए न्यौछावर किया। तिरंगा यात्रा देश की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश देती है।"

नगर पालिका अध्यक्ष श्री अश्वनी शर्मा जी ने कहा –
"तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि यह हमारी अस्मिता, एकता और बलिदान का अमर प्रतीक है। हर घर पर तिरंगा फहराकर हम आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा दे सकते हैं।"

यात्रा के दौरान “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत घरों एवं वीर सैनिकों के सम्मानार्थ नगर की दुकानों में झंडा वितरण कर लगाने की विशेष पहल की गई, जिसे नगरवासियों ने बड़े उत्साह के साथ अपनाया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक बलौदा बाज़ार प्रमोद शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष आनंद यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप छाबड़िया,जिला महामंत्री राकेश तिवारी, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील यदु, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अविनाश शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष आशीष टोडर, सभापति मनीष मिश्रा, कुंजराम कोशले, गोविंद पटेल, नगर पालिका अधिकारी जफ़र ख़ान, उपस्थित रहे।