भाटापारा छाया विधायक सुनील माहेश्वरी ने की छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की शुरुआत

भाटापारा छाया विधायक सुनील माहेश्वरी ने की छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेलों की शुरुआत

18-Sep-2023    12:52:32 pm    116    Ibtesam Deshmukh

 सिमगा/ग्राम पौसरी में राजीव युवा मितान के द्वारा तीजा तेव्हार के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमे  भाटापारा छाया विधायक सुनील माहेश्वरी और उनकी धर्म पत्नी संगीता माहेश्वरी के कर कमलो से छत्तीसगढ़ी ओलंपिक का शुभारंभ किया गया,, तीजा त्यौहार पर आई हुई महिलाओ को साड़ी वितरण  किया गया और ओलंपिक में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली महिलाओं   सा ड़ी टिफिन पेन वितरण किया गया आपको बता दे की लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया था बच्चे एवं महिलाओं के चेहरे में खुशी का माहौल देखने को मिला

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति व सभ्यता और विशिष्ट पहचान यहां की ग्रामीण परंपराओं और रीति-रीवाजों से है। इसमें पारंपरिक खेलों का विशेष महत्व है। छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ के तीज-त्यौहार, लोक-संस्कृति, लोक कला को बढ़ावा देने का कर्या कर रहा है