भोथीडीह में मुरमीकरण रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन जनपद पंचायत सभापति चन्द्र प्रकाश टोंडे हुए उपस्थित

भोथीडीह में मुरमीकरण रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन जनपद पंचायत सभापति चन्द्र प्रकाश टोंडे हुए उपस्थित

10-Aug-2025    2:39:21 pm    52    सावन कुमार- संपादक

भोथीडीह में मुरमीकरण रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन, जनपद पंचायत सभापति चन्द्र प्रकाश टोंडे हुए उपस्थित।
सिमगा ब्लॉक के ग्राम भोथीडीह में 3 लाख रुपए की लागत से बनने वाले मूरमी करण सड़क निर्माण के लिए आज भूमिपूजन किया गया। उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम क्षेत्र के जनपद पंचायत सभापति चन्द्र प्रकाश टोंडे के कर कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर  पूजा अर्चना कर उक्त निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन किया गया।
उक्त भूमिपूजन कार्यक्रम अवसर पर सरपंच कमलेश यदु, पूरन कुर्रे, ललित घृतकर, प्रभु यदु, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित हुए।