धमतरी में नए शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन 75 लाख से होगा निर्माण

धमतरी में नए शहरी स्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन 75 लाख से होगा निर्माण

11-Apr-2026    7:12:44 pm    51    सावन कुमार- संपादक

 शहर के लोगों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है नगर में एक नए शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होने जा रहा है जिसका भूमि पूजन नगर के प्रथम नागरिक महापौर रामू रोहरा द्वारा किया गया दरअसल इतवारी बाजार के पास स्थित पुराना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र काफी जर्जर हो चुका था जिससे क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था इसी समस्या को देखते हुए अब गर्ल्स स्कूल के पास नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया जाएगा

बताया जा रहा है कि करीब 75 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह स्वास्थ्य केंद्र आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा यहां 24 घंटे डॉक्टरों की उपलब्धता के साथ दवाइयों की सुविधा भी मिलेगी जिससे स्थानीय लोगों को अब इलाज के लिए इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा इस नए स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी…नए स्वास्थ्य केंद्र की सौगात मिलने पर क्षेत्र के नागरिकों में खुशी का माहौल है लोगों ने इस पहल के लिए महापौर रामू रोहरा का आभार जताया और उन्हें धन्यवाद दिया
कुल मिलाकर इस स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण से धमतरी के इस इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं को एक नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है