जनजातीय महोत्सव पर भूपेश बघेल का उद्बोधन
छत्तीसगढ़ की माटी की महक को पूरे देश तक पहुंचाने के लिए एक और प्रयास साहित्य महोत्सव के जरिए किया जा रहा है तीन दिवसीय आयोजन में 19 अप्रैल से 21 अप्रैल तक चलेगा है इस महोत्सव में हमारे प्राचीन पारंपरिक वस्तुएं जैसे बांस कला, छिंद कला, रजवार कला, शिशल कला, माटी कला ,कास्ट कला, और जनजातीय नृत्य ,जीवन पर आधारित नाट्य को प्रस्तुत किया जाएगा ।

प्रदेश के इस राष्ट्रीय जनजातीय साहित्य महोत्सव मे शामिल सभी का स्वागत करते हुए सीएम भुपेश बघेल ने कहा हमारे प्रदेश में 44 प्रतिशत भाग जंगल से घीरा हुआ है जिसमे 31% जनजातीय के लोग निवास करते है छत्तीसगढ़ प्राकृतिक सौंदर्यता का प्रतीक है
छत्तीसगढ़ को पहले नक्सली नाम से जानते थे इसलिए आने से डरते थे पर अब ऐसा नहीं है । लेकिन भाषाओं का विलुप्त होना हमारी सभ्यता के लिए चिंता का भाव है ,
बस्तर मे बादल नामक संस्था बनाई है।

जो विभिन्न जनजातीय के रहन सहन भाषा एंव संस्कृति ,परंपराओं को सहज कर रख सके।
हमारे बीच से गायब होती भाषाओं को सहजने की आवश्यक है । जिसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार काम कर रही है और यह गर्व की बात है
मुख्य धारा और जनजातीयों के बीच सेतु नही होने के कारण जो बदलाव होता है उसकी जानकारी नही होने से आज का आयोजन दोनों धाराओ के बीच पुल का काम करेगी।साहित्य ,परंपरा संस्कृति को सहजने का काम इसके जरीए किया जाएगा छत्तीसगढ़ सरकार हमेशा प्रतिबंध है आदिवासियों के अधिकारो की रक्षा करने लिए










-Banner.jpg)







