भूषण स्कूल को राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा में सात मेडल

भूषण स्कूल को राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा में सात मेडल

01-Oct-2022    4:18:10 pm    222   

सिमगा/छत्तीसगढ़ 



बताते चलें कि कहा जाता है की लक्षण और लक्ष्य में कोई ज्यादा फर्क नही होता , और इसी को सत्य साबित करते हुए हमारे स्कूल सिमगा से सात बच्चे अपने लक्षण को लक्ष्य बनाकर शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता में कोरबा गए हुए थे जहां सभी बच्चो ने भूषण इंटरनेशनल स्कूल सिमगा का का मान बढ़ाते हुए  किकबॉक्सिंग में  गोल्ड सिल्वर और ब्रोंज मेडल पर निशाना साधा है । स्पोर्ट शिक्षक अमन सर के नेतृत्व में हमारे भूषण इंटरनेशनल स्कूल सिमगा से अंकिता बर्मन - गोल्ड , स्वेक्षा तिवारी -सिल्वर, खुशी साहू - ब्रोंज, आदर्श मानिकपुरी - सिल्वर,  प्रतीक गुर्जर - ब्रोंज, हयात रजा -ब्रोंज , काजिम रजा -ब्रोंज मेडल प्राप्त किया और अपना अपने स्कूल का नाम रोशन किया । इनके आगमन पर स्काउट बच्चो द्वारा ड्रम बिट करते हुए पुष्पमाला और तिलक से स्वागत अभिनंदन किया गया । प्रिंसिपल सर ने सभी बच्चो का अभिवादन करते हुए स्पोर्ट शिक्षक अमन सर को भी बधाई दिया ।