वन परीक्षेत्र खडगांव द्वारा बड़ी कार्रवाई सागवान की लकड़ी परिवहन करते अपराधियों को धर दबोचा
कोरिया। वन मंडल बैकुंठपुर अंतर्गत वन परिक्षेत्र खड़गवां में इन दिनों अवैद्य लकड़ी कटाई पर वन परिक्षेत्र द्वारा कड़ी निगरानी रखी जा रही है और समस्त बीट अंतर्गत वन परिक्षेत्र के विभिन्न स्थलों में वन परिक्षेत्र अधिकारी खड़गवां द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है।

इसी संदर्भ में, बुधवार के दिन दिनांक 04/05/2022 के मध्य रात्रि में वन परिक्षेत्र खड़गवां के बीट/कक्ष क्रमांक P 640 में निरीक्षण करते समय वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं समस्त वन विभाग की टीम को सुबह के लगभग 11 बजे के आसपास करीबन उन्हें एक नग गिला सागौन साथ ही साथ सागौन का पेड़ कटाई हुआ मिला, वन परिक्षेत्र अधिकारी खड़गवां द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्यवाही के आदेश मिलने पर लकड़ियों को जब्त कर डीपो में लाया गया, जिसके बाद इस पास के गांव में कड़ी पुछताछ की जा रही है और समस्त बीट रक्षकों को कड़ी निगरानी के भी आदेश दिए गए हैं, जिससे कि भविष्य में इन अवैद्य कृत्यों पर रोक लगाई जा सके।
अपराधियों की तलाश एवं छानबीन जारी है, जहां खड़गवां वन परिक्षेत्र अधिकारी का कहना है कि ऐसे मामलों को गंभीरता से लिया जाएगा और मौके वारदात पर अपराधी के पकड़े जाने पर सख़्त से सख़्त कार्यवाही भी की जाएगी।









-Banner.jpg)








